भाजपा ने कार्यक्रमों व संगठन विस्तार पर की चर्चा

 


पौड़ी गढ़वाल, 14 जुलाई (हि.स.) भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय, पौड़ी में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पौड़ी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा की नीतियों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।

बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मन की बात कार्यक्रम के संयोजक नलिन भट्ट ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग में पौड़ी जिला पूरे उत्तराखंड में चौथे स्थान पर रहा है। जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, विशेष रूप से हरेला पर्व सहित विभिन्न अभियानों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि 15 जुलाई को श्रीनगर विधानसभा व 16 जुलाई को चौबट्टाखाल विधानसभा की संगठनात्मक बैठकें की जाएंगी।

बैठक के दौरान भाजपा की रीति-नीति एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर राकेश गौरशाली के नेतृत्व में प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, राकेश कहेड़ा, पूनम मंडल, मोनिका देवी, गुड्डी देवी, धूपा देवी, ऊषा देवी, अंकिता देवी आदि ने भाजपा का दामन थामा।बैठक में विधायक राजकुमार पोरी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बबीता रावत, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी मौर्य, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक डुकलान, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश राठी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, जिला महामंत्री भक्ति शाह, अगरोड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदोला, पौड़ी नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल, पौड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोषी देवी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण डुकलान आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह