बैंगड़ी में सड़क का उद्घाटन, सांसद त्रिवेंद्र ने कहा, ग्रामीण विकास प्राथमिकता
हरिद्वार, 27 सितंबर (हि.स.)। खानपुर विधानसभा के ग्राम बैंगड़ी में शनिवार को सड़क का उद्घाटन हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
सांसद रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। केंद्र और राज्य सरकार जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। बैंगड़ी सहित खानपुर क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। रानी देवयानी सिंह ने कहा कि विकास का सीधा लाभ आमजन को मिलता है। बेहतर सड़क से गांव के विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, योगेंद्र सिंह पुंडीर, अक्षय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद मनोज मेहरा, यूजुर प्रजापति, डॉ. नवनीत शर्मा, विक्रम गर्ग, देशपाल रोड, अमित चौधरी, भूपेंद्र पुंडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सड़क उद्घाटन के बाद सभी अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजल अली के आवास पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस मौके पर लोगों ने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा मिलती है और जनभागीदारी का महत्व समझ आता है। विकास के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना जरूरी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला