फोटोग्राफी एसोसिएशन के कमाईं अध्यक्ष और चौहान बने सचिव
नई टिहरी, 06 सितंबर (हि.स.)। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के फोटोग्राफरों की बैठक विभिन्न समस्याओं के निराकरण से लेकर भिलंगना फोटोग्राफी एसोसिएशन का गठन किया गया। एसोसिएशन ने फोटोग्राफरों के हितों के रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
रविवार को आयोजित भिलंगना फोटोग्राफी एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए नरेश कुमाईं को अध्यक्ष, मुकेश पेटवाल उपाध्यक्ष, गब्बर सिंह चौहान सचिव, धनपाल सिंह कोषाध्यक्ष, त्रेपन सिंह सहसचिव, अरविंद पैन्यूली संगठन सचिव, अनूप रावत मीडिया प्रभारी चुने गए। बैठक में न्यूनतम वैडिंग फोटोग्राफी निर्धारित किया गया।
लड़की की वैडिंग हेतु 30 हजार और लड़के के लिए 35 हजार निर्धारित किया। जिसमें 300 फोटो दी जाएगी। साथ ही शादी-पार्टी में अभद्र व्यवहार होता है,तो वह कानूनी कार्यवाही के लिए एकजुटता के साथ काम करेंगे। इस मौके पर धीरज जोशी, दीपक राणा, नरेंद्र सिंह, गणेश रतूड़ी, कुलदीप बिष्ट, मनोज नेगी, गीताराम नौटियाल, गंभीर राणा, जसवीर, पवन राणा, प्रदीप सिंह, विजय रावत आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी