पौड़ी में हुई टिबिया फ्रैक्चर की सफल सर्जरी
पौड़ी गढ़वाल, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तरा केयर हॉस्पिटल में टिबिया (पैर की हड्डी) के फ्रैक्चर से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी की गई। विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान बुधिराजा ने आधुनिक तकनीक से टिबिया नेलिंग ऑपरेशन कर महिला को राहत दी। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बीती 13 नवंबर को पैर की हड्डी में फ्रैक्चर से पीड़ित महिला उपचार के लिए उत्तरा केयर हॉस्पिटल पहुंची थी। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद 15 नवंबर को विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. ईशान बुधिराजा ने महिला की टिबिया नेलिंग सर्जरी की।
ऑपरेशन में इंट्रामेडुलरी नेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस तकनीक में हड्डी के भीतर विशेष रॉड लगाकर फ्रैक्चर वाले हिस्से को स्थिर किया जाता है, जिससे हड्डी को सही स्थिति में जुड़ने में मदद मिलती है। सर्जरी के बाद चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह