पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर भाजपा में शोक की लहर
पौड़ी गढ़वाल, 19 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद निधन होने पर भारतीय जनता पार्टी में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद समाचार से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिला कार्यालय पौड़ी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की ।
सभा में वक्ताओं ने खंडूरी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक ईमानदार, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी सादगी एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, महिला मोर्चा जिला प्रभारी रेखा डंगवाल, जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, सह प्रभारी सुनीता कोटनाला, रजनी मौर्य, क्रांति किशोर नेगी, सीमा भंडारी, प्रीति बडोनी, नीलम ध्यानी, नरेंद्र प्रसाद टम्टा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह