नगर निगम बाेर्ड बैठक में सफाई कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी मंजूर

 

देहरादून, 29 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम की बोर्ड बैठक में सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है। बुधवार की बाेर्ड बैठक में मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम के सफाई कर्मियों का मानदेय 5 सौ रुपये से बढ़ाकर 8 सौ रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित कराया। इस निर्णय से सफाई कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए मेयर का आभार व्यक्त किया। पार्षदों ने “मेयर ज़िंदाबाद” के नारे लगाए गए, जिससे पूरा सभागार उत्साह से गूंज उठा। मेयर ने कहा कि सफाईकर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल