नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर थम नहीं रहा जनांदाेलन

 


नई टिहरी, 31 अगस्त (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जनांदोलन थमता नहीं दिख रहा है। एक ओर जहां धरना और सत्याग्रह जारी है। वहीं सोमवार शाम को शहरभर में आंदोलनकारी जन जागरण के तहत चिमटा, डमरू, थाली, घंटी आदि बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा। महिलाओं ने सरकार से मेडिकल कॉलेज के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को मेडिकल कालेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डा. आरबी गोदियाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में धरना 16 वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रही जीतराम भट्ट के साथ स्थानीय महिलाओं भगवती जखमोला, प्रर्मिला भट्ट, शीला पैन्यूली, राजेश्वरी रमोला, भगवान देई तोपवाल, रामेश्वरी कठैत, सरोजनी जखमोला, अनीता कंडियाल, विद्या नेगी, सरस्वती नेगी, बिजमता चौहान, राजी देवी, ममता राणा ने धरना दिया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार टिहरी मेडिकल कालेज निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करें और टिहरी में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करे, नहीं तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, शिवराज सजवाण, महामंत्री मनोज चमोली, आशा रावत, डॉ. यूएस नेगी, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, कुलदीप पंवार, राहुल बुटोला, सीपी डबराल, गंगा भगत नेगी, मनोज शाह आदि ने समर्थन दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी