देहरादून में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का हुआ आयाेजन

 

देहरादून, 27 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के उत्तराखंड सेंटर में आयोजित किया। युवा संसद में कई प्रमुख पर चर्चा की गई।

राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 में विधायक सविता कपूर ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवाओं की भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। आज के युवा ही हमारे देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी और जिस आत्मविश्वास व जागरूकता के साथ उन्होंने अपनी बात रखी, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में राज्य औषधीय पादप बोर्ड उत्तराखंड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि “विकसित भारत” के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की यह सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक प्रतिनिधि सुशील गुप्ता ने भी युवाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में जय पाल सिंह नेगी, पूर्व डायरेक्टर माय भारत, डॉ सुनैना रावत , राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, कल्याण सिंह रावत, पदम श्री अवार्डी, विक्रम सिंह बर्थवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं गुरुदेव सिंह प्रोफेसर मार्केटिंग एंड फाइनेंस रहे। राज्य निदेशक माय भारत उत्तराखंड अनिल सिंह ने सभी अथितियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ योगेश धस्माना व अवदेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल