देहरादून में कुल 116 परीक्षा केंद्रों पर हुई उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा
देहरादून, 14 जून (हि.स.)। जिले के 116 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार काे उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा सकुशल रूप से सम्पन्न हाे गई।
परीक्षा को सकुशल कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया था। पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर हर गतिविधि पर पुलिस ने लगातार पैनी नज़र रखी।
वरिष्ठ पुलिस देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर, देहात तथा सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आस पास भी पुलिस टीमो द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल