दिवंगत पत्रकार बिष्ट की पत्नी को पत्रकार कल्याण कोष से मिली पांच लाख की आर्थिक सहायता

 


चमोली, 08 सितंबर (हि.स.)।पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के अंतर्गत दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता स्व. हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी श्रीमती पूनम देवी को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई।

मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पूनम देवी को आर्थिक सहायता की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट सौंपा।

कार्यालय महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड की ओर से पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के अंतर्गत जमा धनराशि से प्राप्त ब्याज के माध्यम से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की, क्रांति भट्ट, कृष्ण कुमार सेमवाल, देवेन्द्र रावत, शेखर रावत, कमल नयन सिलोड़ी, जगदीश पोखरियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण