दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, सैटेलाइट सर्वे और सीमांकन

 


हल्द्वानी , 13 अगस्त (हि.स.)। दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36, 37 और 38 के लोगों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने क्षेत्र में सर्वे, पीलर स्थापना, ड्रोन और सैटेलाइट सर्वे के साथ सीमांकन का काम पूरा कर लिया है।

वन विभाग से जुड़े सीमांकन और भूमि का रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। इसी को लेकर दमुवाढूंगा के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दमुवाढूंगा के नागरिक लंबे समय से मालिकाना हक की उम्मीद लगाए बैठे हैं और अब प्रक्रिया आगे बढ़ने से उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान महेश जोशी, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार, पार्षद तनुजा जोशी, पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद, मनोनीत पार्षद पनराम, पार्षद मनोज भट्ट, पवन कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता