दक्षता आधारित आकलन 7 को
नई टिहरी, 02 सितंबर (हि.स.)। कक्षा 8 तक संचालित जिलेभर के सरकारी स्कूलों में 7 सितम्बर को दक्षता आधारित आकलन आयोजित की जायेगा। जिसके माध्यम से कक्षा 2, 5 और कक्षा 8 के विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षताओं का आंकलन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए डाइट के प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा ने बताया कि एनईपी लागू होने के बाद विद्यार्थियों की बुनियादी, प्रारंभिक व मध्य अवस्था में प्राप्त शैक्षिक दक्षताओं को परखने के उद्देश्य से उक्त आकलन कराया जा रहा है। बताया कि कक्षा दो में हिंदी व गणित, कक्षा पांच में हिंदी, गणित व पर्यावरण अध्ययन जबकि कक्षा 8 में हिंदी, गणित, विज्ञान के साथ सामाजिक विज्ञान के विषयों में दक्षता आधारित प्रश्नों के माध्यम से आकलन होगा।
आकलन के बाद विद्यार्थियों के सीखने की प्रगति का विश्लेषण कर आवश्यकता के अनुसार उपचारात्मक शिक्षण भी कराया जाएगा। बताया कि 28 सितंबर अगला दक्षता आधारित आकलन होगा। पूरी आकलन प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से 30 नवंबर तक संचालित की जायेगी।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीर सिंह रावत ने बताया कि डाइट की ओर से दक्षता आधारित प्रश्न पत्रों को विकसित कर बीईओ व उप शिक्षा अधिकारियों को भेजकर प्रपत्रों को मुद्रित कर बीआरपी/सीआरपी के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी