डोडा पोस्त के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 


नई टिहरी, 01 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत कैंपटी थाना पुलिस ने दो लोगों को 1.034 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इस कार्य के लिए प्रयुक्त कार को सीज किया गया है।

एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस टीम को बधाई देते हुए नशा और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कैंपटी थाना के नए कोतवाली प्रभारी प्रवीन सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम को मसूरी बैंड के पास एक कार संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

कार की तलाशी ली गई, उसमें सवार अभिनव पंवार उर्फ अभिषेक पंवार पुत्र अर्जुन सिंह पंवार और शुभम नेगी पुत्र राजेंद्र नेगी दोनों निवासी हरिपुर, सेलाकुई, देहरादून के कब्जे से 1.034 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम में एसआई रविंद्र रौतेला, कांस्टेबल राकेश चौहान और सुधांशु शामिल रहे।

एसएसपी श्वेता ने आमजन से अपील की है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, सेवन की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी