डुंडा में गुलदार के हमला कर किशोरी को किया घायल
उत्तरकाशी, 08 अगस्त (हि.स.)। डुंडा ब्लॉक के देवीधार खट्टूखाल क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण गुलदार की दहशह में जीवन यापन कर रहे हैं। गत शुक्रवार सांय को खेतों में कार्य कर रही किशोरी पर गुलदार ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे किसी तरह गुलदार के हमले से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल ले आए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सांय को खट्टूखाल गांव की ऋषिता पुत्री विरेन्द्र राणा स्कूल से आने के दोपहर बाद अपने परिजनों के साथ खेतों में काम करने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। ऋषिता के चिल्लाने की आवाज सुनते आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे गुलदार के हमले से छुड़ाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की चहलकदमी बनी है।
शाम होते ही गुलदार आवासीय बस्ती की ओर रूख कर रहा है। गत चार दिन पूर्व गंगोत्री हाईवे पर रूणवासा के पास पेट्रोल पंप पर गुलदार ने एक मवेशी को अपना निवाला बना दिया। इसके बाद शुक्रवार को गांव के निकट किशोरी पर हमला कर दिया। इससे क्षेत्र के लोग गुलदार की दहशत में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
इनका कहना -
डुँडा के खट्टूखाल में
रेंजर डुंडा प्रदीप चौहान, ने कहा कि किशोरी पर गुलदार के हमले के बाद से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की टीम रात व दिन में गांव के आसपास निरंतर गश्त कर रही है। बताया कि गुलदार के हमले से घायल किशोरी की हालत अब सामान्य है। मुआवजे की कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल