जन आक्रोश महिला सम्मेलन में कांग्रेस पर आक्रोश

 




उधमसिंहनगर , 27 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम पारित नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा के जन आक्रोश सम्मेलन में विपक्षी दलों के रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई । सम्मेलन में महिला नेत्रियों ने

कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर महिलाओं को लेकर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया गया। यह सम्मेलन रुद्रपुर विकासखंड सभागार में आयोजित किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा डॉ॰ विनीता सक्सेना ने महिलाओं को आधुनिक भारत की राजनीति का भविष्य बताया और कहा कि विपक्ष चाहे जितना जोर लगा ले महिलाओं को उनका हक मिलकर रहेगा।

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कल्पना बोरा ने कहा कि विपक्षी दलों के खिलाफ ये आक्रोश पूरे देश को महिलाओं में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है, और इसे रोकने का प्रयास करने वाली विपक्षी सोच के खिलाफ नारी शक्ति अब एकजुट होकर आवाज उठाएगी।

बैठक में ब्लाक प्रमुख रीना गौतम, मीना शर्मा, शैली फुटेला, लता सिंह, पूनम अग्रवाल, जानकी तिवारी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रीति धीर, प्रेमलता चौहान, नीलू गुप्ता, दया डसीला, स्वाति शर्मा, रजनी रावत, गीता भारद्वाज, साधना शर्मा, निर्मला सिंह, सुषमा अग्रवाल, रीना जग्गा, पिंकी चतुर्वेदी, अर्चना राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / विजय आहूजा