छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत समर्थ पोर्टल पर प्रवेश का अंतिम अवसर

 


नैनीताल, 12 सितंबर (हि.स.)। आगामी 29 सितंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव के दृष्टिगत कुमाऊं विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 14 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक अंतिम अवसर दिया गया है। समर्थ पोर्टल के प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को लंबित प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों से भी अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि और समय का ध्यान रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगामी छात्रसंघ चुनाव में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी