छह मीटर दौड़ में प्रतापनगर ब्लॉक के समीर बने विजेता

 


नई टिहरी, 23 सितंबर (हि.स.)। प्रारंभिक शिक्षा की जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग की छह सौ मीटर दौड़ में प्रतापनगर के समीर प्रथम और नरेंद्रनगर के अनिकेत द्वितीय स्थान पर रहे।

बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निरंतर तैयारी जरूरी है। प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में देवप्रयाग ब्लॉक की इशिता प्रथम, कीर्तिनगर की अंजली द्वितीय रही। जबकि बालक वर्ग में चंबा के अनूप प्रथम, देवप्रयाग के आरव द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में चंबा ब्लॉक के शिवम प्रथम, नरेंद्रनगर के अंकुश द्वितीय रहे।

जबकि बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की अक्षिता पहले, चंबा की अंशिका दूसरे नंबर पर रही। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में देवप्रयाग की मानवी प्रथम, थौलधार की अंशिका द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग चक्का फेंक में भिलंगना की प्रियांशी प्रथम,भिलंगना की आरुषि द्वितीय रही। जबकि बालक वर्ग में थौलधार के आदर्श प्रथम और चंबा ब्लॉक के आयुष पंवार द्वितीय स्थान पर रहे।

इस मौके पर प्रभारी डीईओ तस्लीम कुरैशी, जिपंस विजयपाल रावत, खेल समन्वयक प्रमोद सेमवाल, अजयवीर चंद रमोला, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रवीर नेगी, महामंत्री विजेंद्र पंवार, जगवीर खरोला, टीटी राणा, रामानुज बहुगुणा, आनंदमणि पैन्यूली, नंदी बहुगुणा, संगीता चमोली, प्रकाशी सेमवाल, मनोहर चमोली, मुनेंद्र राणा, उम्मेद नेगी, वीरविक्रम पंवार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी