ग्रामीणों को दी बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी

 


नई टिहरी, 29 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टिपरी में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने की जानकारी दी गई। मंगलवार को टिपरी की ग्राम प्रधान बबली राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूर्ण होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर दीपिका तिवाड़ी ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और लक्ष्य बताए। उन्होंने नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, महालक्ष्मी किट की जानकारी दी। कहा कि जच्चा, बच्चा और धात्री महिलाओं के लिए भी पोषण सहित कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया देवी और सहायिका विमला एवं जेठू देवी को सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी