गोकशी में फरार आरोपित गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। गोकशी के मामलों में हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गोकशी के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि 7 मार्च को मामले में कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके बाद 8 मार्च को मुखबिर की सूचना पर माधोपुर (सालियर क्षेत्र) स्थित एक घर में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को करीब 110 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया था जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था।

इस मामले में मुकदमा गौवंश अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने लगातार दबिश और तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर फरार वांछित आरोपी गयूर पुत्र हसन निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की (उम्र 50 वर्ष) को नहर पटरी स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला