गुमखाल–सतपुली हाईवे पर 13 घटे बंद रहेगा यातायात

 

पौड़ी गढ़वाल, 30 जून (हि.स.)। गुमखाल–सतपुली हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान सतपुली मल्ली के पास हुय हादसे के जिला प्रशासन जागा है। प्रशासन ने मंगलवार शाम 5 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है।

प्रशासन का कहना है कि सतपुली मल्ली क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य के बाद लगातार हो रहे भू-धंसाव और पहाड़ी पर लटके बड़े बोल्डरों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए लिया गया है।

एसएसपी सर्विश पंवार ने बताया कि इस दौरान सतपुली मल्ली पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग के माध्यम से खतरनाक बोल्डरों को हटाया जाएगा। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए ब्लास्टिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 13 घंटे तक सभी प्रकार का यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

इस दौरान सतपुली जाने वाले यात्री सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मोटर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, कोटद्वार की ओर से आने वाले वाहन दुगड्डा – फतेहपुर–डेरियाखाल–चुन्डई–कांडाखाल–सतपुली वैकल्पिक मार्ग से आवाजाहीं कर सकेंगे। उन्होंने लोगो से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं तथा यातायात व्यवस्था और निर्माण कार्य में प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था का सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह