गाैधाम का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

 

पौड़ी गढ़वाल, 25 अगस्त (हि.स.)। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने कल्जीखाल विकासखंड के हीरांस और जय ज्वालपा गौधाम का निरीक्षण कर गोवंश के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौधाम संचालकों को गोवंश की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

हीरांस गौधाम में उन्होंने चारा स्टोर का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध रखने को कहा, ताकि भविष्य में कमी न हो। साथ ही पशुपालन विभाग की टीम को समय-समय पर गौधाम पहुंचकर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। जय ज्वालपा गौधाम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने गोवंश की संख्या और उनकी देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान कानूनगो दशरथ नाथ, राजस्व उपनिरीक्षक सूरज सिंह समेत गौधाम संचालक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह