गजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना: सुबोध

 


नई टिहरी, 10 अगस्त (हि.स.)। नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम बमणगांव में तीन दिवसीय श्री नीलकंठ महादेव जागरण महोत्सव का समापन हो गया। स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल से लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। महोत्सव में लोक गायक प्रवीण कोहली, मनीष विश्वकर्मा ने शिव जागरों से लेकर लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

कलाकारों की प्रस्तुतियों पर रात भर झूमते रहते। सावन माह के अंतिम सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने महोत्सव में शिरकत करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गजा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं,उन्हें विकसित करने के लिए सरकार निरंतर विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मांग भी मंत्री को सौंपे। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों की सहभागिता से श्री नीलकंठ महादेव वार्षिकोत्सव की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी। सावन माह में नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष जलाभिषेक, अखंड ज्योति, तीन दिवसीय जागरण की परंपरा निभाई जाती है।

मंत्री ने इसके बाद बमणगांव,कोट,मणगांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस मौके पर अध्यक्ष रविंद्र मुयाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, प्रधान शीला देवी, सीमा देवी, ललित बिजल्वाण, धन सिंह सजवाण, घंटाकर्ण धाम समिति अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, शैलेश मुयाल, ईश्वरी प्रसाद बिजल्वाण, राजेश रावत, सीएमओ डॉ.राम प्रकाश, पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी