खाड़ी महाविद्यालय में निर्विरोध छात्रसंघ परिषद का गठन
नई टिहरी, 29 सितंबर (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्रसंघ परिषद का गठन किया गया। जिसमें तनिषा को अध्यक्ष, आयुषी नेगी उपाध्यक्ष और अभिषेक को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा सोनम सहसचिव, निधि कोषाध्यक्ष और रूचि को सांस्कृतिक सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शालिनी, भूमिका, आंचल राणा, किरण, मनप्रीत और महेश का चयन किया गया।
निर्वाचन प्रभारी डॉ. अजीत सिंह ने छात्र परिषद गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के हितों में कार्य करने की अपील की। महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। इस मौके पर डॉ. शन्नवर, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. मीना, डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ममता आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी