कुमाऊं विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों का सम्मान

 


नैनीताल, 17 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट शोध एवं अकादमिक उपलब्धियां हासिल करने वाले प्राध्यापकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

प्रो. एसएस बरगली, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. सीता देवली, डॉ. दर्पक कुमार, डॉ. मोहित रौतेला और डॉ. दीक्षा मेहरा को आउटस्टैंडिंग फैकल्टी रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. किरण बर्गली और प्रो. मनोज आर्य को राइजिंग स्कॉलर सुपरवाइजर अवार्ड और दीक्षा भट्ट, अर्चना फर्त्याल, प्रभात पंत और शिखा कोठारी को पीएचडी रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड से तथा गरिमा कार्की, अनिल सहदेव, मयंक मेहरा, तनुजा आर्य, चारु जोशी और सुप्रिया को विभागीय श्रेणी में और प्रिय आर्य, संजना गोस्वामी और तानिया पांडे को पीजी छात्र वर्ग में सम्मानित किया गया और प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए गए।

सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रो. संतोष कुमार, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. सुभा मैत्यानी, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, डॉ. मधुरेंद्र कुमार, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. रजनीश पांडे, डॉ. लता पांडे, डॉ. चंद्रकला रावत, डॉ. एलएस लोधियाल, नवीन जोशी, देवकी जोशी, पूर्ण चंद्र गुरुरानी, प्रभात मठपाल, आनंद रावत, विशन बिष्ट, अमित सिंह, लीलाधर उपाध्याय, देवेंद्र रावत, किशन नेगी, प्रेमा, मुन्नी जोशी, बलवंत मेहता, रमेश जोशी, जगदीश तिवारी और नंदा बल्लभ पालीवाल भी शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. एमएसएम रावत ने कहा कि यह सम्मान ज्ञान को मूर्त रूप देने वाले लोगों के कार्यों की पहचान है, जबकि कुलपति प्रो. दीवान रावत ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग समाज और संस्थानों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं तथा विश्वविद्यालय का शोध अनुभाग सराहनीय कार्य कर रहा है। शोध एवं विकास निदेशक प्रो. एनजी साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. ललित तिवारी ने किया। समारोह में डीन प्रो. संजय पंत, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. प्रियंका, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. महेश आर्य, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सोहेल जावेद, डॉ. अनीता कुमारी, दीपक बिष्ट, ओम प्रकाश, दीपक देव, सती कपकोटी, दिव्या महर, नीलम, मयंक, बेलवा, राखी, शीतल कोरंगा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी