कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित किए
नैनीताल, 24 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य, बैक तथा एकल छात्र परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
जारी परिणामों में बीबीए एलएलबी, एमए योगिक साइंस, बीएससी फॉरेस्ट्री, बीएलआईबी एवं आईएससी, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, बैचलर ऑफ फार्मेसी, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग स्किल्स, मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमबीए (टूरिज्म), एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएड, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, एमएलआईबी एवं आईएससी, एमबीए (स्पेशलाइजेशन), एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी इनवायरनमेंटल साइंस, एमएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी एग्रोनॉमी, एमए एनीमेशन एंड डिजाइन, एमएससी फैशन डिजाइनिंग, बीए एलएलबी (ऑनर्स), इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, पीजी सर्टिफिकेट इन साइबर लॉ, बीकॉम (बैंकिंग एंड फाइनेंस), मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस तथा एमवोक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी