ऑपरेशन कालनेमि : 18 ढोंगी बाबाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
हरिद्वार, 18 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने ऑपरेशन कलनेमि के तहत शनिवार काे बड़ी कार्रवाई करते हुए साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों को कथित रूप से भ्रमित करने और ठगी करने के आरोप में 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, इन व्यक्तियों पर आरोप है कि वे धार्मिक व साधु भेष में घूमकर लोगों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत व घरेलू समस्याओं के समाधान का प्रलोभन देते थे। धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर उन्हें भ्रमित करते थे। कथित रूप से धोखाधड़ी और ठगी जैसी गतिविधियों में संलिप्त थे। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सक्रिय ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा और हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम पते सुरेश पुत्र स्व. दादाराम, निवासी फतेहपुर दिल्ली, बबलु कुमार दास पुत्र कमलेश्वरी दास, निवासी मिशन रोड, मधेपुरा (बिहार), उम्र 50 वर्ष, जयति यादव पुत्र कुत्थू कुडी, निवासी वाराणसी (उत्तर प्रदेश), संतराम पुत्र श्रीमि, निवासी एडी पुलिया, आलमबाग (लखनऊ, उ.प्र.), गिरीश पुत्र शंकर, निवासी खोना कॉलोनी, त्रिशल (केरल), कैलाश पुत्र सहदेव, निवासी बस्ती भव्वाडी, सोलापुर (महाराष्ट्र), बाबा बालकनाथ पुत्र रामसुखदास, निवासी गुरुनानक होटल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश), अजय कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी सुल्तानपुर जाला, हावड़ा (कोलकाता), दमलचंद दास पुत्र हंसदास, निवासी बमोशी धुंवर सागर (मध्यप्रदेश), लल्लन चौधरी पुत्र सतेश्वर, निवासी मुथी घंघराठा, मधेपुरा (बिहार), गुत्लु पुत्र मदन सिंह, निवासी जीतपुर, मेरठ (उत्तर प्रदेश), संजय पुत्र आनन्द, निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश), शंकर सिंह पुत्र शिशुपाल, निवासी बमरोली विलासपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), रामकुमार पुत्र रामलाल, निवासी बछोली, हरदोई (उत्तर प्रदेश), सुरेन्द्र पुत्र रविदास, निवासी अचल तालाब, थाना कावरासी, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), बोगी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम चौचक, जिला गुड्डा (बिहार), ठोकन बाबा पुत्र सुधांशु, निवासी बामरिया (पश्चिम बंगाल) व कमल ठाकुर पुत्र संतोष, निवासी रानी गली, सप्तऋषि, हरिद्वार बताए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला