एसएमजेएन कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज
हरिद्वार, 25 फ़रवरी (हि.स.)। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. सुनील बत्रा ने छात्र-छात्राओं को खेल भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहाकि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेल और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
तीन दिवसीय इस आयोजन में ट्रैक एंड फील्ड की कुल 30 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रथम दिन 100 मीटर दौड़ (छात्र-छात्रा वर्ग), गोला फेंक, लंबी कूद और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं के प्रारंभिक और फाइनल चक्र आयोजित किए गए। गोला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान बीकाम के मुंतजिर सैयद, द्वितीय स्थान एम काम के प्रज्जवल एवं तृतीय स्थान बीकाम के प्रिंस ने प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग गोला फेंक में प्रथम बीकाम की कशिश द्वितीय स्थान बीएस सी की मुस्कान एवं तृतीय स्थान बीएससी की अदिति ने प्राप्त किया। भाला फेंक छात्र वर्ग में प्रथम स्थान बीकाम के छात्र आदित्य कुमार रजक द्वितीय स्थान बी काम के मुंतजिर सैयद एवं तृतीय स्थान बीएस के मनोज रावत ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग भाला फेंक में प्रथम स्थान बीकाम की कशिश ठाकुर द्वितीय स्थान बीकाम की दीक्षा शर्मा और तृतीय स्थान बीएसी की मुस्कान ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीन डॉ. एस.के. माहेश्वरी, मुख्य खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही और डॉ. अमिता मल्होत्रा, डॉ मनमोहन गुप्ता प्रोफेसर जे सी आर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला