उर्गम घाटी के भेंटा ग्राम पंचायत मे धूम-धाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

 




ज्योतिर्मठ, 09 नवंबर (हि.स.)। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उर्गम घाटी के राजकीय जूनियर हाई स्कूल भर्की के प्रांगण में ग्राम पंचायत भेंटा-भर्की सामाजिक संगठन जनदेश, के संयुक्त तत्वाधान मे अनेक कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेंटा, अरोसी, जूनियर हाई स्कूल भर्की के छात्र छात्राओं ने ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, बाल कलाकारों द्वारा पर्यावरण शिक्षा पर आधारित जन गीत, देश के सैनिकों पर आधारित लोकगीत की भी शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ उर्गम के पूर्व प्रधान/ राज्य आंदोलनकारी शंकर सिंह चौहान, भेंटा के प्रधान दीपक पंवार, भर्की के प्रधान चंद्र मोहन सिंह पंवार, एवं जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों के द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रूम टू रीड संस्था के द्वारा कंडी लाइब्रेरी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सामुदायिक विकास कार्यक्रम पर समूह चर्चा की गई।

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले स्थानीय अध्यापकों को सृजन शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें यशवंत सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश सिंह पंवार, धन सिंह बिष्ट, कैलाश सुंदरियाल, पंकज कोहली, प्रमिला फर्स्वाण, प्रकाश सिंह, आंगनबाड़ी शिक्षिका दीपा देवी, आंगनवाड़ी सहायिका बसंती देवी एवं बारह अभिभावकों को सक्रिय अभिभावक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दीपक पंवार ने कहा कि स्थानीय सहयोग से ही सामाजिक कार्यों को बढ़ावा मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी के सपना का राज्य बनाने में सभी की भूमिका जरूरी है। चंद्र मोहन सिंह पंवार भरकी के प्रधान ने कहा कि राज्य की परिकल्पना रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए किया वगया उसको पूरा करने के लिए अभी संघर्ष की आवश्यकता है।

जनदेश सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा हमारा उद्देश्य उत्तराखंड राज्य का समग्र विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना प्रकृति पर्यटन की अवधारणा को विकसित करना। रोजगार के विभिन्न आयामों पर विचार करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसमें महेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, चंद्र मोहन सिंह- सचिव, मुकेश कंडवाल- कोषाध्यक्ष पद पर चयन हुआ। इसके साथ ही समस्त जनप्रतिनिधियों को संरक्षक मंडल के सदस्य एवं महिला मंगल दल, युवक मंगल दल को पदेन सदस्य नामित किया गया है।

कार्यक्रम में किशन सिंह, चंद्र मोहन सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राधा देवी, पूनम देवी, देवेंद्र सिंह, संदीप कुमार, ममता नेगी पंकज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण