आयुष्मान योजना के उपचार न होने पर सीएमओ से कर सकते हैं संपर्क

 


नैनीताल, 11 सितंबर (हि.स.)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जिले में सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लाभार्थी सीधे सीएमओ से संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

उन्होंने अपने साथ जनपद के सूचीबद्ध चिकित्सालयों की सूची एवं उनके फोन नंबर भी साझा किये हैं। बताया है कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध प्रमुख निजी चिकित्सालयों में आई विजन प्राइवेट लिमिटेड (नेत्र विज्ञान, 8126262643), बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स व पॉलीट्रॉमा, 9917466072), वेदांता नेत्रालय (नेत्र विज्ञान, 9837362220), रही केयर प्राइवेट लिमिटेड (जनरल मेडिसिन, 9779925382) और बृजेश अस्पताल (बर्न प्रबंधन, मेडिसिन, सर्जरी, नवजात देखभाल आदि के नंबर भी जारी किए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी