आंगन मिलन कार्यक्रम में पोषण को लेकर किया जागरूक

 

पौड़ी गढ़वाल, 27 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत पाबौ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कोटली, भदुण्डा, विशल्ड-1, विशल्ड-2 और रलथम में आंगन मिलन कार्यक्रम एवं पोषण माह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख शिवानी रावत ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उमा, संगीता, भावना, प्रमिला और सविता को प्रमाणपत्र वितरित किए। छह गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और पांच किशोरियों को पोषण किट, चार किशोरियों को टी-शर्ट तथा एक लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और लाभार्थी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह