अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

 


हल्द्वानी , 30 मार्च (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों हेतु अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों व शैक्षणिक दृष्टिकोण से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन तथा समग्र विकास की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही अकादमिक समन्वयकों ने पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली एवं शिक्षण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

गतिविधि समन्वयक ने सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका को स्पष्ट किया, वहीं प्रशासनिक समन्वयक ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, नियमों एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा, जिसमें अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम ने अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता