अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

 


पौड़ी गढ़वाल, 16 अक्टूबर (हि.स.)। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने पर विरोध जताते हुए सीबीआई जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में राहत हुसेन, मोहित सिंह, शोभा देवी, जगमोहन सिंह रौथाण आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह