सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत
Oct 27, 2026, 14:15 IST
देहरादून, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बागेश्वर जिले के ब्यानगढ़ के समीप सोमवार देर रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित मेहरा (25), पुत्र मोहन सिंह निवासी अरोड़, रानीखेत के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात्रि के दौरान ब्यानगढ़ के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिसमें स्कूटी सवार लापता हो गया था।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम कपकोट द्वारा नदी में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने नदी से दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी व स्कूटी सवार युवक का शव बरामद किया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल