पुल से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
देहरादून, 02 मई (हि.स.)। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्रांतर्गत संसलधार पुल से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक पंकज(19) पुत्र स्व.प्रकाश चंद,ग्राम रैतपुर,ब्लॉक जहारीखाल का रहने वाला है।
शनिवार काे थाना सतपुली के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली क्षेत्रांतर्गत रैतपुर मार्ग पर स्थित संसलधार (दंगलेश्वर) पुल पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है,जिसका शव पुल से नीचे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पोस्ट सतपुली से मुख्य आरक्षी विकास रमोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने शव को नीचे उतारा। शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल