2027 में 60 पार के लक्ष्य के लिए मिलकर कार्य करें कार्यकर्ताः शर्मा

 


नई टिहरी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। टिहरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने के टिप्स दिए। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए संपर्क बढ़ाने, कांग्रेस सरकार समेत अन्य विपक्षी दलों के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब देने सहित कई अन्य चीजों का पाठ भी पढ़ाया।

कहा कार्यकर्ता पीएम मोदी की मन की बात को भी जरूरी सुने। 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन की ओर से दिए गए 60 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य करें।

वीरवार को पहली बार टिहरी पहुंचे भाजपा के महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा का जिलाध्यक्ष उदय रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। महामंत्री संगठन ने टिहरी विधानसभा से लेकर जिले के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है।

यहां हर कार्यकर्ता का महत्व है। मजबूत संगठन के आधार पर देश में तीसरी बार और प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार है। पार्टी का मूल मंत्र बूथ जीता, चुनाव जीता है। इसी मंत्र को परिलक्षित कर 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा दिए गए 60 पार के लक्ष्य को हासिल करें। महामंत्री कुंदन परिहार कहा कि कांग्रेस के झूठ का डटकर जवाब दें। प्रदेश मंत्री और विस्तारक योजना के संयोजक नलिन भट्ट, सहप्रभारी सतेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर दी है।

सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तार नियुक्त किए जा चुके हैं, जिन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, विजय पंवार, जिला महामंत्री बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, जाखणीधार के प्रमुख राजेश नौटियाल, चंबा सुमन सजवाण, पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला, एससी आयोग सदस्य सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, विनोद सुयाल, नीरज खत्री, संदीप सिंह, विनोद रतूड़ी, अतर तोमर, सुशील बहुगुणा, परमवीर पंवार, सोहन लाल खंडेलवाल, भान सिंह नेगी, भावना डोभाल, मनीष राणा, राजेंद्र डोभाल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी