चैत्र नवरात्र, श्रद्धालुओं के लिए सजे देवी मंदिर

 

पौड़ी गढ़वाल, 18 मार्च (हि.स.)। गुरुवार से से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि को देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई है। मां वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल, सिद्धपीठ सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार से चैत्र नवरात्रि पर मंदिर में चंडी पाठ, रुद्रपाठ और महाविद्या पाठ का आयोजन किया गया। बताया कि 26 मार्च को रामनवमी पर विशाल मेले व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि पर सिद्धपीठ सिद्धपीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर में मंदिर प्रबंधन समिति' भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। मंदिर में हर दिन मां का विधिवत अनुष्ठान विधि-विधान से से पूजा-अर्चना, घट स्थापना सहित विशेष पाठ किए जाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रवचन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। नवरात्रि पर विभिन्न कीर्तन मंडलियों के बीच भव्य भजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष दिगंबर जुयाल और सतीश जुयाल ने बताया कि उत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवीन जुयाल, अनसूया प्रसाद सुंदरियाल और डॉ. नवीन मंमगाई ने बताया की नवरात्रि को लेकर सिद्धपीठ में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस धार्मिक अनुष्ठान में आकर मां का आर्शीवाद लेने की भी अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह