श्रीनगर रोड पर खाई में गिरी बोलेरो, घायल सुरक्षित

 

पौड़ी गढ़वाल, 13 अगस्त (हि.स.)। श्रीनगर रोड पर डोब श्रीकोट के पास बोलेरो वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम आपदा एवं राहत-बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

घटनास्थल ही एक बोलेरो वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा मिला। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस और फायर सर्विस टीम ने संयुक्त रूप से तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए खाई में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। फायर स्टेसन प्रभारी नवनीत सिंह ने बताया कि टीम ने स्ट्रेचर की मदद से खाई में फंसे काशीराम (45 वर्ष) और गगन (35 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह