मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन, आईएएस भी करेंगे संवाद
देहरादून, 15 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के संवाद अभियान के समापन का अवसर भी ख़ास होने वाला हैं, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड। विषय पर 267744 निबंध लिख कर सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे।
संवाद से पहले वरिष्ठ आईएएस जो कि विभिन्न विभागो के प्रमुख भी हैं वो भी इस जेन जी युवाओं के साथ संवाद करें ऐसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देशित किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, वन पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आईटी, पर्यटन, महिला बाळ विकास आदि विभागों के प्रमुख पहले युवाओ के साथ बैठकर उनके सुझावों को सुनेंगे उसके उपरांत मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
140 युवा विद्यार्थियो को मिलेगी स्कालरशिप
सीएम युवा विद्यार्थी मंथन अभियान कि शुरुआत 10 अगस्त को हुई थी जिसमे मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संवाद कर राज्य के विकास में विचार भेजनें का आग्रह किया था और ये घोषणा कि थी कि श्रेष्ठ विचार देने वाले युवा विद्यार्थियों को 12 वी के बाद उनके करियार कोचिंग के लिए दो लाख रु तक कि स्कॉलरशिप दी जाएगी.।
पहली बार युवाओं के साथ संवाद
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान देश का पहला ऐसा अभियान है जिसमे राज्य के करीब 3 लाख ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियो में से 267744 विद्यार्थीयों ने अपने विचार सरकार को ऑनलाइन पोर्टल पर भेज कर अपनी भागेदारी का प्रमाणपत्र हासिल किया. इनमे से 140 श्रेष्ठ विचार व्यक्त करने वाले युवाओं का चयन एक विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया है.. Cm धामी ने स्वयं विद्यार्थियों के पास जाकर विभिन्न नगरो में उनके लिखें विचारों पर उनकी राय जानी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल