नहाते समय ऑटो मैकेनिक गंग नहर में हुआ लापता, सर्च अभियान जारी
हरिद्वार, 19 मई (हि.स.)। मध्य हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम घाट पर गंगनहर में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। युवक की पहचान शान मलिक निवासी गांव जियापोता थाना कनखल के रूप में हुई है। युवक मोटरसाइकिल का मैकेनिक बताया गया है। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई एक युवक अपने दोस्तों के साथ प्रेम नगर आश्रम घाट पर नहाने गया था जहां नहाते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते लापता हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंग नहर में सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश कर रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला