भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी का स्वागत

 


हरिद्वार, 15 जुलाई (हि.स.)। भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी का बुधवार को भूपतवाला स्थित लाला किशनलाल सेवाकुंज धर्मशाला में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा की परंपरा : विकास तिवारी

कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो मंडल मंत्री आलोक पाण्डेय,युवा नेता सन्नी राणा और राघव ठाकुर के संयोजन में किया गया। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि भाटी को जिला संयोजक बनाकर पार्टी नेतृत्व ने समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और पार्षद के रूप में भाटी ने संगठन में अपनी अलग पहचान बनाई है।

हरिद्वार सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाटी की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए नगर निकायों के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन गोस्वामी गगनदीप दत्त और राघव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला