भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियाें का किया स्वागत

 


हरिद्वार, 17 जुलाई (हि.स.)। वेद मंदिर आश्रम में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेदारी सुरेश चौहान व शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक की जिम्मेदारी कृष्ण पाल चौहान काे साैंपी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव के कारण ही संगठन लगातार मजबूत हुआ है।

समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों सुरेश चौहान और कृष्ण पाल चौहान ने पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, चौधरी सत्य कुमार, नितिन पंडित, राहुल चौहान, अक्षय चौधरी, विजेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला