उत्तरकाशी में रिम-झिम बारिश, ठिठुरन बढ़ी

 

उत्तरकाशी, 24 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तरकाशी में करीब तीन सप्ताह बाद पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को रिम-झिम बारिश हुई। दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और शाम होते-होते हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे जिले में ठिठुरन बढ़ गई और वनों में लगी आग से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का तंत्र कमजोर हो गया है। मंगलवार को जिले के विभिन्न जनपदों में बारिश और गरज के साथ वर्षा हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल