ग्रामीणाें ने उठाई सड़क निमार्ण और पेयजल बिलाें की समस्याएं
नई टिहरी, 10 अगस्त (हि.स.)। पूर्व पर्यटन मंत्री व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश धनाई ने जाखणीधार के चाह-गडोलिया में जन संवाद किया। उन्होंने शासन-प्रशासन स्तर पर लंबित समस्याओं के उचित निस्तारण का आश्वासन दिया। सोमवार को ग्राम प्रधान विनोद गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र के विकास को प्रतिबद्ध है।
बताया गया कि रेंगली-सैण-अखोड़ीसैण मोटर मार्ग की लंबे समय से मांग की जा रही है। गांव से जमीन संबंधी एनओसी लोनिवि को दे दी है। लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों को कोश्यार तहसील के लिए लंबा सफर करना पड़ रहा है। नारायण रावत ने कहा कि जेजेएम में एक रुपये में पेयजल कनेक्शन दिया गया। लेकिन अब हर माह 223 रुपये का बिल आ रहा है। पूर्व मंत्री ने जल संस्थान से वार्ता कर समस्या हल करने की बात कही। बलवीर गुसाईं ने दो साल बाद भी गडोलिया रोड के प्रतिकर भुगतान न होने की शिकायत की। कहा कि चुने प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे समस्याएं हल करें। इस बाबत वे सीएम से भी मिलेंगे। इस मौके पर नरेश कुमाईं, सत्ये सिंह गुसाईं माैजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी