जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज
पौड़ी गढ़वाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने यमकेश्वर के मोहनचट्टी स्थित विकसित किए जा रहे आयुर्वेदिक विलेज जोगियाणा में निर्माणाधीन योगा हॉल एवं पंचकर्म यूनिट के साथ-साथ गरुड़चट्टी–नीलकंठ मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक विलेज की परिकल्पना के अनुरूप कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने, वेलनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मोटर मार्ग पर पैचवर्क एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि योगा हॉल एवं पंचकर्म यूनिट का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जोगियाणा (मोहनचट्टी) को आयुर्वेदिक विलेज के रूप में विकसित किए जाने की कड़ी में योगा हॉल एवं पंचकर्म केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। इसके विकसित होने से क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ यह स्थल एक प्रमुख वेलनेस एवं पर्यटन केंद्र के रूप में भी स्थापित होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिकी को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक विलेज जोगियाणा व नीलकंठ मार्ग का किया निरीक्षण ने निर्माणदायी संस्था को निर्देशित किया कि पंचकर्म यूनिट एवं योगा हॉल का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि परिसर सुव्यवस्थित, खुला एवं आकर्षक प्रतीत हो। उन्होंने औषधि वितरण केंद्र, शल्यशालाक्य कक्ष एवं पुरुष वार्ड का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में पड़े ठोस अपशिष्ट को तत्काल हटाने व परिसर में हर्बल गार्डन का निर्माण किया जाए जिसमें औषधीय पौधे तथा उनके उपयोग के बारे में जानकारी हो।
जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक विलेज जोगियाणा व नीलकंठ मार्ग का किया निरीक्षणने गरुड़चट्टी–नीलकंठ मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 15 मई तक मार्ग पर आवश्यक पैचवर्क व इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य पूर्ण कर ले। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडे, नायब तहसीलदार वैभव जोशी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तृप्ति नेगी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग श्रीपति डोभाल आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह