हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 120 वाहनों के चालान, 35 सीज

 


हरिद्वार, 30 अक्टूबर (हि.स.)।सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 120 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 35 वाहनों को सीज किया गया।

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा और उनके नेतृत्व में विभागीय टीम लगातार चेकिंग कर रही है। अभियान में वाहनों के दस्तावेजों के साथ उनकी तकनीकी स्थिति भी परखी जा रही है।

लग्जरी बसों पर विशेष निगरानी

अभियान में लग्जरी बसों की फिटनेस और तकनीकी मानकों पर विशेष जोर दिया गया। संभागीय निरीक्षक प्राविधिक आनंद वर्धन की मौजूदगी में बसों की फिटनेस, परमिट और अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान 12 लग्जरी बसों के चालान और 2 को सीज किया गया। यह कार्रवाई कुल 120 चालानों में श

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बसों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। साथ ही यात्री और मालवाहक वाहनों की भी जांच कर नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई।

विभाग ने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि फिटनेस, परमिट, बीमा सहित सभी दस्तावेज अपडेट रखें और क्षमता के अनुसार ही वाहन चलाएं। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला