नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर जीता अंडर-14 बालिका फुटबॉल खिताब

 


हरिद्वार, 06 अक्टूबर (हि.स.)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को खेला गया।

हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल ने शानदार खेल दिखाते हुए अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर खिताब जीत लिया।

समापन अवसर पर शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विजेता और उप-विजेता टीम को मेडल प्रदान किये।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय अधिकारी पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर, सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा सहित खेल विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला