बाघ ने मारे 20 मवेशी
गुप्तकाशी, 09 अप्रैल (हि.स.)। त्रियुगीनारायण क्षेत्र में बाघ ने 20 से अधिक मवेशियों को मारने की सूचना प्राप्त हो रही है। घटना से आहत पशुपालकों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक गत एक माह से बाघ द्वारा लगभग 20 के करीब मवेशियों को शिकार बनाया गया है।
स्थानीय ग्रामीण महेंद्र सेमवाल ने बताया कि वीरेंद्र घिल्डियाल, नीलकंठ अवस्थी, जयंती अवस्थी, सूर्य प्रसाद, भारत गैरोला, सर्वेश्वर भट्ट और दीपेश्वर की गौशालाओं को फाड़ कर उनके मवेशियों को शिकारी बाघ द्वारा निवाला बनाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मझोसी, झूसी,गांव पार समेत अन्य कई तोको में प्रत्येक दिन बाघ द्वारा इस तरह की वीभत्स घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
वही केदारनाथ वन प्रभाग के रेंजर विमल भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायतों के बाद बाघ को टैप किए जाने के लिए अनुमति ली जाती है ,इसके लिए बकायदा सारी औपचारिकता एवं पूर्ण करके एक पत्र डीएफओ को प्रेषित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि एनिमल किलिंग के लिए शासन द्वारा ही विभाग को स्वीकृति प्रदान की जाती है।
हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन