हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की बैठक: गंगा सफाई और नशा मुक्ति पर फोकस

 


हरिद्वार, 26 जुलाई (हि.स.)।राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए हरिद्वार में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक और प्रदेश अध्यक्ष रेशू चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की आगामी कार्य योजना पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से तरुण सिरोही को हरिद्वार प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएं। प्रदेश अध्यक्ष रेशु चौधरी ने स्पष्ट किया कि संघ का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारा, सुरक्षा और जनहित की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपील की और बताया कि संगठन गंगा सफाई, गौ रक्षा, नशा मुक्त हरिद्वार और आवश्यकता अनुसार अन्य जनहित के कार्य निरंतर करता रहेगा। बैठक में नरेंद्र पाल, अमित, सचिन, गगन, धर्मेंद्र चौहान, जीवेंद्र सिंह तोमर, दीपक नेहरा, विशाल मलिक, सनोज मलिक, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला