पौड़ी के नैनीडांडा में विधायक महंत दिलीप रावत को घेरा

 

पौड़ी गढ़वाल, 28 जून (हि.स.)। नैनीडांडा ब्लाक के बणासी में गुलदार द्वारा महिला को निवाला बनाने के बाद स्थानीय लोगों ने खासा आक्रोश बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यहां गुलदार द्वारा लोगों को मारने की घटनाएं हो चुकी है लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिससे आए दिन जंगली जानवरों के हमलों में लोग अपनी जान गंवाने को मजबूर है। आज आक्रोशित लोगों ने बणासी गांव पहुंचे स्थानीय विधायक महंत दिलीप रावत का घेराव किया।

आक्रोश लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में गुलदार द्वारा कई बाद लोगों को निवाला बनाए जाने की घटनाएं हो चुकी है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि घटना के कुछ दिन प्रशासन सक्रिय होता है लेकिन थोड़े दिन बाद ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर होते है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रदेश स रकार और वन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, विधायक मंहत दिलीप रावत ने आक्रोशि लोगो से कहा कि वे लगातार वन्यजीवों का मुददा उठा रहे है।

विधानसभा सत्र में भी उन्होंने इस मामले को जोर शोर से उठाया था, कहा कि वन्यजीवों के आतंक से निजात के लिए कदम उठाए जा रहे है। जिसको लेकर वन विभाग को निर्देश दिए गए है। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरे लगाए गए है। साथ ही गुलदार को ट्रेक्कुलाइज करने के भी प्रयास किए जा रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह