संकुल स्तरीय क्रीड़ा व बौद्धिक प्रतियोगिता में विकास मार्ग पौड़ी का दबदबा
पौड़ी गढ़वाल, 27 अगस्त (हि.स.)।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पौड़ी संकुल की संकुल स्तरीय क्रीड़ा एवं बौद्धिक प्रतियोगिता जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में आयोजित की गई। क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कॉलेज के खेल मैदान, जबकि बौद्धिक प्रतियोगिताएं ऑडिटोरियम में संपन्न हुईं। प्रतियोगिता में विकास मार्ग पौड़ी, क्यूंकालेश्वर, कल्जीखाल, घंडियाल, उज्याड़ी और घुड़दौड़ी समेत छह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल प्रमुख राकेश चमोली, बौद्धिक प्रमुख संदीप रावत एवं सरस्वती शिशु मंदिर कल्जीखाल के प्रधानाचार्य ऋषि बल्लभ कुकरेती ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर उज्याड़ी के प्रधानाचार्य ओमपाल के निर्देशन में संपन्न हुई।
बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
बौद्धिक प्रतियोगिताओं में विकास मार्ग पौड़ी के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। प्राथमिक वर्ग की गीत प्रतियोगिता में विकास मार्ग पौड़ी की वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की गीत प्रतियोगिता में भी वैष्णवी प्रथम रहीं, जबकि घुड़दौड़ी के सागर द्वितीय और क्यूंकालेश्वर के तरुण तृतीय स्थान पर रहे।
प्राथमिक वर्ग की कथाकथन प्रतियोगिता में विकास मार्ग पौड़ी की तक्षिका प्रथम और घुड़दौड़ी की अनुष्का द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग में विकास मार्ग पौड़ी की चारू बिष्ट ने प्रथम तथा घुड़दौड़ी के जय गोदियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में विकास मार्ग पौड़ी की राशि बिष्ट प्रथम, घंडियाल की रिद्धम द्वितीय और घुड़दौड़ी की महक तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में घंडियाल की प्राची प्रथम, घुड़दौड़ी के आर्यन राणा द्वितीय और पौड़ी के आयुष रावत तृतीय रहे। साहित्यिक एवं विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता दोनों में विकास मार्ग पौड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।
प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में घंडियाल के जयेश प्रथम, विकास मार्ग के कनिष्क द्वितीय और कल्जीखाल के कृष्णा तृतीय रहे। 200 मीटर में विकास मार्ग के देवांश प्रथम, घुड़दौड़ी के अभिनव द्वितीय और घंडियाल के जयेश तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में देवांश प्रथम, जयेश द्वितीय और कल्जीखाल के अंकुश तृतीय रहे।
लंबी कूद में कल्जीखाल की काव्या प्रथम, घुड़दौड़ी के अभिनव द्वितीय और विकास मार्ग के कनिष्क तृतीय रहे। ऊंची कूद में कनिष्क प्रथम, अभिनव द्वितीय और कल्जीखाल के साकेत तृतीय रहे। गोला फेंक में विकास मार्ग के हार्दिक प्रथम, कल्जीखाल के आरव द्वितीय व घुड़दौड़ी के प्रियांशु तृतीय रहे।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में क्यूंकालेश्वर की सिद्धि प्रथम, घंडियाल की आरुषि द्वितीय और विकास मार्ग की आराध्या तृतीय रहीं। 200 मीटर में कल्जीखाल की अदिति प्रथम, विकास मार्ग की सिमरन द्वितीय और घंडियाल की मनस्वी तृतीय रहीं। 400 मीटर में कल्जीखाल की आकृति प्रथम, सिमरन द्वितीय और मनस्वी तृतीय रहीं।
लंबी कूद में विकास मार्ग की आराध्या प्रथम, कल्जीखाल की पूर्णिमा द्वितीय और घंडियाल की मनस्वी तृतीय रहीं। ऊंची कूद में आराध्या प्रथम, मनस्वी द्वितीय और कल्जीखाल की आकांक्षा तृतीय रहीं। गोला फेंक में विकास मार्ग की तन्वी प्रथम, घंडियाल की आरुषि द्वितीय और कल्जीखाल की अंशिका तृतीय रहीं।
बालिका एवं बालक वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में विकास मार्ग पौड़ी की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में होरी प्रसाद हटवाल, विनोद मुंडेपी, मेनका बहुगुणा, स्वाति रावत, सोनाली पंवार, महेंद्र कुमार समेत विद्यालयों के आचार्यों ने सहयोग किया। संकुल प्रमुख राकेश चमोली ने संभाग स्तरीय क्रीड़ा एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी दी। घुड़दौड़ी की प्रधानाचार्य लक्ष्मी पंवार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह